Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में राजनीतिक पारा चरम पर है. तमाम राजनीतिक पार्टियां वोटरों से खुद को जोड़ने के लिए तमाम तिकड़म इस्तेमाल कर रही हैं. पंजाब में जितने अहम जातीय समीकरण हैं, उतना ही दबदबा डेरों का भी है, जिनके करोड़ों अनुयायी हैं. इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिलने को भी राजनीतिक दल डेरा वोट बैंक से जोड़कर देख रहे हैं. बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी राधा स्वामी डेरा के प्रमुख से मुलाकात की थी.

इसके बाद सोमवार देर रात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नकोदर के आशुतोष डेरा से मिलने पहुंचे. कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पिछले दिनों जालंधर के डेरा बल्ला में रात गुजारते नजर आए थे तो सोमवार देर रात चरणजीत सिंह चन्नी नूर महल में दिव्य ज्योति नाम से मशहूर डेरे में पहुंचे. अगर इस डेरे की बात की जाए तो नकोदर, जालंधर और नूर महल के आसपास के एरिया में इस डेरे का अच्छा प्रभाव है.

पंजाब में राजनीति डेरावाद से पूरी तरह गर्माई हुई है. हर पार्टी के नुमाइंदों की डेरा प्रमुखों से बातचीत हो रही है. पिछले दिनों जब डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फरलो दी गई तो लोगों ने सवाल उठाया कि उसे फरलो इसलिए दी क्योंकि बीजेपी का पंजाब के मालवा एरिया में फायदा हो सके, क्योंकि पंजाब के मालवा एरिया में डेरा सिरसा का अच्छा प्रभाव है.

वहीं बात डेरा ब्यास की करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा ब्यास के मुखी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिससे एक इशारा मिलता हुआ नजर आया कि डेरा ब्यास बीजेपी को समर्थन दे रहा है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट