BJP Attacks K Chandrashekhar Rao: तेलंगाना (Telengana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) 2016 में भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) का सबूत मांगकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी ने केसीआर पर हमला करते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री देशद्रोही जैसी बात कर रहे हैं.

तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंडी संजय ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भारतीय सेना को कमजोर करने के लिए देशद्रोही की तरह बात कर रहे हैं. आप जैसा देशद्रोही जो पाकिस्तान और चीन का एजेंट है, वह तेलंगाना की भूमि पर रहने के लायक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणियों ने लोगों को यह कहते हुए नाराज कर दिया है कि उनका "खून खौल रहा है".

’कांग्रेस की स्क्रिप्ट को पढ़ रहे हैं केसीआर'

बीजेपी नेता ने कहा कि कल मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा भारतीय सेना का अपमान करने पर पूरा भारत शर्मसार है. बंडी संजय ने कहा कि आप कांग्रेसियों द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं. के चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा था कि मैं आज भी सबूत मांग रहा हूं. भारत सरकार को सबूत दिखाने दो. बीजेपी झूठा प्रचार करती है इसलिए हम सबूत मांग रहे हैं.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वह लोकतंत्र में एक सम्राट की तरह काम कर रही है. सितंबर 2016 में उरी में बेस कैंप पर हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. इस बीच भारत ने सोमवार को पुलवामा आतंकी हमले की तीसरी बरसी मनाई. 14 फरवरी 2019 को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Hijab Row: आयरलैंड का हवाला देकर Modi सरकार पर Asaduddin Owaisi का निशाना, कहा- कर्नाटक की बच्चियों से तकलीक क्यों?

Money Laundering Case: मुंबई में D कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, दाऊद की बहन हसीना पारकर के घर पहुंचे ED के अधिकारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट