PM Modi की सुरक्षा को लेकर पंजाब की रैली में Amit Shah का कांग्रेस पर वार, जानें क्या कुछ बोले?

Amit Shah Punjab Rally: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी. इससे पहले तमाम दलों के स्टार प्रचारक पंजाब में डेरा डाले हुए हैं. इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी पंजाब के फिरोजपुर पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल पर जमकर हमला बोला. साथ ही अमित शाह ने इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का जिक्र भी किया.

मुख्यमंत्री ने रोका प्रधानमंत्री का रास्ता – अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, "पंजाब में अगर कोई मेहमान आता है और वो भी नरेंद्र मोदी जैसा तो उनका स्वागत करने की जगह पंजाब के मुख्यमंत्री ने उनका रास्ता रोकने का काम किया. अकाली दल, आम आदमी पार्टी भी चुप रही. मैं इन तीनों पार्टियों से कहना चाहता हूं कि जो प्रधानमंत्री का रास्ता सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, वे पंजाब को क्या सुरक्षित रखेंगे, देश को क्या सुरक्षित रखेंगे."

ये भी पढ़ें – Punjab Election 2022: कुमार विश्वास का आरोप- अरविंद केजरीवाल अलगाववादियों के समर्थक

सिख दंगों की दिलाई याद, केजरीवाल पर भी हमला
इतना ही नहीं, अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिख दंगों का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि, सिख दंगों के बाद राजीव गांधी का एक बयान मुझे याद आता है कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है. 1984 में दंगों के बाद से वर्षों तक दोषियों को सजा नहीं हुई थी. मोदी सरकार आने के बाद ही दोषियों को जेल भेजा गया. वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी अमित शाह ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि, केजरीवाल जी तो खुद पूरी दिल्ली को शराब के नशे में डुबाकर आए हैं. वो पंजाब को सुरक्षित नहीं कर सकते. पंजाब की माताओं से मैं वादा करता हूं कि 5 साल नरेन्द्र मोदी जी को दे दीजिए, हम युवाओं को नशा छूने तक नहीं देंगे.

सैटेलाइट सेंटर का होगा शिलान्यास
अपने चुनावी मुद्दों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि, शांति से भाईचारा, माफ़िया मुक्त पंजाब, नशा मुक्त पंजाब, हर हाथ को रोजगार, खुशहाल किसान, निरोगी पंजाब, शिक्षा सबका अधिकार, औद्योगिक इंकलाब, विकसित पंजाब, सशक्त नारी और सबका साथ सबका विकास ये 11 मुद्दे लेकर हम चुनाव में गए हैं. उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी हेल्थ का एक बड़ा सैटेलाइट सेंटर बनाने ही यहां आए थे, कांग्रेस के लोगों ने ही उन्हें रोका. लेकिन बैसाखी के पहले ही इसका हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास कराएंगे.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: सीतापुर की रैली में PM Modi बोले- यूपी में BJP सरकार होने का मतलब है…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News