कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज एक बार फिर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए आप को नाम के आम आदमी करार दिया. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली सरकार जनता के दर्द नहीं समझती. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक़ की लड़ाई एकदम सही है. कोविड में अपनी जान की परवाह ना करते हुए इन्होंने जन सेवा की. लेकिन दिल्ली के CM ना तो उन्हें पर्याप्त वेतन दे रहे हैं, ना समय, ना सम्मान. नाम के आम आदमी!”

बता दें कि सैलरी बढ़ाये जाने की मांग के साथ लंबे वक्त से रुके हुए बकाए को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास के बाहर प्रदर्शन करती रही हैं.

दिल्ली सरकार जनता के दर्द नहीं समझती। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक़ की लड़ाई एकदम सही है।
कोविड में अपनी जान की परवाह ना करते हुए इन्होंने जन सेवा की।

लेकिन दिल्ली के CM ना तो उन्हें पर्याप्त वेतन दे रहे हैं, ना समय, ना सम्मान।

नाम के आम आदमी!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 16, 2022

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इन दिनों पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए तैयारियों में जुटे हैं. इस दौरान दोनों एक दूसरे पर सियासी तीर चला रहे हैं. राहुल गांधी रैलियों में लगातार कह रहे हैं कि पंजाब प्रयोगशाला नहीं है, एक मौका मांगने वाले पंजाब को बर्बाद कर देंगे. पीएम मोदी और केजरीवाल का चेहरा मत देखिए उनके पीछे की शक्ति पहचानिए.

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं. साथ ही कानून व्यवस्था पर भी चरणजीत सिंह चन्नी सरकार को घेर रहे हैं.

UP Election 2022: सीतापुर की रैली में PM Modi बोले- यूपी में BJP सरकार होने का मतलब है…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट