उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 9 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. मतदान से ठीक पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. योगी ने ट्वीट करते हुए कहा, उ.प्र. विधानसभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है. भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. उन्होंने आगे कहा, अतः ध्यान रहे… पहले मतदान फिर जलपान.

उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है।

भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

अतः ध्यान रहे…

पहले मतदान फिर जलपान
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2022

624 उम्मीदवारों की किस्मत का आज होगा फैसला

बता दें, विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. साल 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. इसके अलावा सपा को चार, बसपा को तीन और बीजेपी के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी.

सपा पर तीखे वार हुए

चौथे चरण का चुनाव प्रचार काफी ‘हाई वोल्टेज’ वाला रहा और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी के निशाने पर ज्यादातर सपा ही रही. बीजेपी ने अहमदाबाद बम धमाके के मामले में पिछले शुक्रवार को अभियुक्तों को सुनाई गई सजा को लेकर सपा पर तीखे वार किए और उसे आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली पार्टी करार दिया.

यह भी पढ़ें.

यूपी चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उमा भारती ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत विधायकों और मंत्रियों की बढ़ेगी सैलरी, सदन में विधेयक हुए पारित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली