UP Election 2022: यूपी के चौथे चरण में किस पार्टी के कितने दागी और कितने करोड़पति उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आगामी 23 फरवरी को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इन सभी 231 प्रत्याशियों ने खुद को करोड़पति बताया है. प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये हैं. इस बार यूपी में सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशी को आम आदमी पार्टी ने टिकट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण में 621 में से 231 उम्मीदवार करोड़पति हैं. आम आदमी पार्टी के 45 में से 16 प्रत्याशी करोड़पति हैं.  बीजेपी के 50, सपा के 48, बसपा के 44, कांग्रेस के 28 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

129 उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज है गंभीर धाराओं में मुकदमा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच द्वारा विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत मैदान में उतरे 624 में से 621 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 621 में से 167 (27%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं और इनमें से 129 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

कांग्रेस ने 58 में से 31 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिन के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने 57 में से 30, बसपा ने 59 में से 26, भाजपा ने 57 में से 23 और आम आदमी पार्टी ने 45 में से 11 ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है.

पांच उम्मीदवारों पर दर्ज हैं हत्या के मुकदमे

इनमें से पांच उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या से संबंधित मामले घोषित किए हैं. वहीं, 14 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास के आरोप में खुद पर मुकदमा दर्ज होना बताया है. वहीं प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 91 (15%) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं.

कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत विधायकों और मंत्रियों की बढ़ेगी सैलरी, सदन में विधेयक हुए पारित

ये भी पढ़ें – क्या फिर बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News