इंडियन रेलवे (Indian Railway) की स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट बुक करने के बाद भी अगर किसी यात्री को रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस Coronavirus के किसी भी लक्षण की चलते यात्रा करने से रोक दिया जाता है तो भी इंडियन रेलवे (Indian Railway) टिकट का पूरा पैसा रिफंड करेगा।
संवाददाता: मयंक शुक्ला
नई दिल्ली। स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट बुक करने के बाद भी अगर किसी यात्री को रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस के किसी भी लक्षण की चलते यात्रा करने से रोक दिया जाता है तो भी इंडियन रेलवे टिकट का पूरा पैसा रिफंड करेगा। इंडियन रेलवे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की यात्रा शुरू होने से पहले ही रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग की जाएगी और यदि इस दौरान किसी भी यात्री को अनफिट पाया जाता है तो उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी और उनके टिकट का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी और केवल स्वस्थ यात्रियों को ट्रेनों में प्रवेश करने व यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

रेल मिनिस्ट्री ने पहले से बुक किए गए टिकटों को कैंसिल करने और उसके रिफंड को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है। इसके अलावा इंडियन रेलवे ने 21 मार्च के बाद बुक कराए गए सभी टिकट कैंसिल कर दिए हैं।
रेलवे द्वारा कैंसिल की गई ट्रेनों के मामले मे रेल मंत्रालय के गाइडलाइंस में कहा गया है कि काउंटर पर रिफंड, यात्रा की तारीख से छह महीने तक टिकट जमा करने पर लिया जा सकता है।
रेलवे ने बताया कि यात्रा से पहले अगर किसी यात्री को अनफिट पाया गया तो उन्हें TTE सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसकी मदद से आनलाइन TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल कर रिफंड पाया जा सकता है लेकिन इसे यात्रा की तारीख से 10 दिन के अंदर पूरा करना होगा।
गौरतलब है कि 25 मार्च को हुए लॉकडाउन की शुरुआत से तीन दिन पहले ही 22 मार्च से सभी गैर-जरूरी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। लॉकडाउन से पहले बुक किए गए 94 लाख टिकट इंडियन रेलवे ने कैंसिल किए और 1490 करोड़ रुपये ग्राहकों को वापस किए हैं। लॉकडाउन के पहले चरण में 22 मार्च से 14 अप्रैल के बीच योजनाबद्ध तरीके से 830 करोड़ रुपये रिफंड किए गए।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





