पीएम मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज लगातार दूसरे दिन भी कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी और प्रवासियों, किसानों, खोमचे वालों के लिए किए बहुत सारे बड़े ऐलान भी किए।
संवाददाता मयंक शुक्ला की विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली। पीएम मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज लगातार दूसरे दिन भी कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी और प्रवासियों, किसानों, खोमचे वालों के लिए किए बहुत सारे बड़े ऐलान भी किए।
दूसरी किस्त के अंतर्गत सरकार का विशेष फोकस छोटे किसानों, प्रवासी मजदूरों, फेरी वालों, निम्न मध्यम आय वर्ग के लोगों पर ही रहा। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए कहा कि प्रवासियों मजदूरों को दो महीने तक मुफ्त राशन मिलेगा और विभिन्न राज्यों में मौजूद प्रवासियों, जो NFSA या राज्य के कार्डधारक नहीं हैं उन सभी को दो महीने तक प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज तथा प्रति परिवार एक किलोग्राम चना उपलब्ध कराया जाएगा जिससे आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को फायदा मिलेगा। इस पर खर्च होने वाले 3,500 करोड़ रुपये का पूरा वहां केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा।
इसके अलावा वित्तमंत्री ने बताया कि 23 राज्यों के 67 करोड़ लाभार्थियों के लिए एक देश – एक राशन कार्ड सिस्टम लागू किया जायेगा और यह योजना सार्वजनिक वितरण से जुड़ी 83 फीसद आबादी को लाभान्वित करेगी। उन्होंने बताया कि 23 राज्यों में मौजूद 67 करोड़ राशनकार्ड धारक जो कि कुल PDS आबादी का 83 फीसद है, अगस्त, 2020 तक नेशनल पोर्टेबिलिटी के तहत आ जाएंगे और मार्च, 2021 से पहले 100 फीसद नेशनल पोर्टेबिलिटी हासिल कर ली जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रवासी लोगों को सस्ती कीमतों पर किराये के घर मुहैया कराए जाने की भी घोषणा की गयी है।
देश के खोमचे, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक माह के भीतर विशेष लोन योजना लॉन्च की जाएगी जिसके तहत 50 लाख खोमचे वालों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इसके साथ-साथ किसानों के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता का भी ऐलान किया गया है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आज किये गए ऐलान की खास 15 बातें:
1. आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की दूसरी किस्त में प्रवासी मजदूरों, फेरी वालों और छोटे किसानों को फायदा।
2. देश में तीन करोड़ छोटे किसान पहले ही कम ब्याज दर पर 4 लाख करोड़ रुपए का लोन ले चुके हैं। 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्डधारकों को 25,000 करोड़ रुपए के लोन सैंक्शन किए गए।
3. मार्च व अप्रैल 2020 में 63 लाख लोगों के लिए 86,000 करोड़ रुपए लोन सैंक्शन किए गए।
4. नाबार्ड द्वारा अकेले मार्च 2020 में 29,500 करोड़ रुपए का पुनर्वित जारी किया गया।
5. सभी राज्यों को प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखने के लिए 11,000 करोड़ रुपए दिए गए।
6. शहरी बेघरों के लिए केन्द्र सरकार के खर्च पर प्रतिदिन खाने की व्यवस्था की जाएगी।
7. मनरेगा के तहत 13 मई तक 14.62 करोड़ मानव कार्यदिवस सृजित किए गए।
8. सरकार एक समान न्यूनतम पारिश्रमिक अधिकार के पक्ष में, राष्ट्रीय स्तर पर एक मिनिमम वेज सिस्टम के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त अंतर को दूर किया जाएगा।
9. 12,000 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने कोरोनावायरस संकट के दौरान 3 करोड़ मास्क और 1.2 लाख लीटर सैनिटाइजर बनाए हैं जिन्हें मनी पोर्टल के जरिए फंड उपलब्ध कराया जा रहा है।
10. विगत दो महीनों में शहरी गरीबों के लिए 7,200 नए स्वयंसहायता ग्रुप बनाए गए।
11. सरकार आने वाले दो महीने तक प्रवासी मजदूरों को मुफ्त अनाज देगी, बिना- राशन कार्ड वाले आठ करोड़ लोगों को भी प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज व प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं या चावल और प्रति परिवार एक किलो चना मिलेगा। इसके लिए 3,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
12. सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ता किराया आवास योजना शुरू की जाएगी।
13. लॉकडाउन से प्रभावित हुए 50 लाख फेरीवालों की सहायता के लिए 5,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
14. पचास हजार रुपए तक के मुद्रा-शिशु ऋण पर 2 प्रतिशत ब्याज राहत के लिए 1,500 करोड़ रुपए की ब्याज सहायता योजना की घोषणा।
15. 6 लाख से 18 लाख रुपए की वार्षिक आय वाले मध्यम आय श्रेणी परिवारों के वास्ते सस्ती आवास योजना का फायदा मार्च 2021 तक बढ़ाया गया है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





