COVID-19 UPDATE: गौतमबुद्ध नगर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्‍या 242 हुई

COVID-19 Update: गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के चार और नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 242 पहुंच गयी है।

संवाददाता: सिमरनजीत कौर

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण (Coronavirus COVID-19 Infection) के चार और नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 242 पहुंच गया है जबकि अभी तक इस वायरस के चलते से जिले में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में 169 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आयी जिसमें से 4 केस पॉजिटिव पाए गए हैं व बाकी 165 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सामने आए 4 नए मामलों में तीन पुरुष और एक महिला है। 78 साल की महिला नोएडा के सेक्‍टर 12 की रहने वाली है जबकि एक 21 साल का युवक नोएडा फेज-2 के नगला गांव का निवासी है। बाकी दो मामले नोएडा के सेक्‍टर 5 के हैं जिनकी उम्र क्रमश: 22 और 41 वर्ष है।

गौतमबुद्ध नगर में अब तक 4,613 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 242 पॉजिटिव निकले हैं जबकि अब तक 169 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं और 69 लोगों का फिलहाल विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है।

इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में लॉकडाउन (Lockdown) के उल्‍लंघन के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 547 वाहनों का चालान भी काटा गया है।

उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शुक्रवार को COVID-19 संक्रमण के 155 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,057 हो गयी है जबकि राज्य में इस संक्रमण से सात और लोगों की मौतों के साथ मृतकों की संख्या 95 तक पहुंच गयी है।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News