AURAIYA ACCIDENT: उत्तरप्रदेश के औरेया में तड़के 3 बजे प्रवासी मजदूरों से भरी एक गाड़ी से ट्रक की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और इस हादसे में बहुत से मजदूर घायल है।
संवाददाता: संचयिता चतुर्वेदी – लखनऊ
लखनऊ। सड़कों पर ढेर सारा सामान बिखरा पड़ा था तो उसी के इर्द-गिर्द खून से सनी हुई लाशें और इन सबके बीच दर्द से तड़पते हुए बुरी तरह से लहूलुहान बहुत से घायल मजदूर। यह कोई काल्पनिक दृश्य नहीं बल्कि आज सुबह उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे के बाद का है। लॉकडाउन के चलते हुई कामबंदी से परेशान ये प्रवासी मजदूर दो वक्त की रोटी और अपने परिजनों से मिलने की चाह लिए राजस्थान से झारखण्ड और बिहार की तरफ जा रहे थे। इससे पहले कि ये सभी अपने-अपने परिजनों से मिलते, उन्हें अपने दुःख-सुख बताते और उनके दुःख-सुख सुनते, बीच रास्ते में ही एक हादसे ने इन्हे काल के गाल में समा दिया।

दरअसल उत्तरप्रदेश के औरेया में तड़के 3 बजे प्रवासी मजदूरों से भरी एक गाड़ी से ट्रक की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और इस हादसे में बहुत से मजदूर घायल है। घायलों को जिला अस्पताल व सैफ़ई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी सड़क पर खड़ी थी और तेज रफ्तार ट्रक उससे टकरा गया। कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह एक डीसीएम मेटाडोर दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही थी। इनमें से कुछ मजदूर औरैया और कानपुर देहात मार्ग पर मेटाडोर को रोककर सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी राजस्थान के जयपुर से मजदूरों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने इस मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे। औरेया की सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया कि हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई और 22 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ये मजदूर राजस्थान से बिहार और झारखंड जा रहे थे।
औरैया जिले के अडिशनल एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया है कि इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा सुबह तड़के तकरीबन 3 बजे से 4 बजे के बीच हुआ। गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को सैफई रिफर किया गया है जबकि 22 लोगों का औरैया स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।’
इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के साथ दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित करने तथा उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी जाए। इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित एसएसपी व एडिशनल एसपी मथुरा एवं एसएसपी आगरा व एडिशनल एसपी आगरा का भी तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए, साथ-साथ एडीजी आगरा जोन व आईजी आगरा जोन का इस मामले में स्पष्टीकरण लिया जाए। दोनों ट्रक मालिकों पर आईपीसी की सुसंगत धाराओं में अभियोजन दर्ज करने व दोनों ट्रक को जब्त करने का भी निर्देश दिया है।
इसी के साथ सभी बॉर्डर क्षेत्रों में इस निर्देश पर पुन: बल दिया है कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चलें। बॉर्डर क्षेत्र के हर जिले में 200 बस जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखने का आदेश पहले ही दे रखा है। साथ ही साथ श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की है। जिलाधिकारियों को पुन: निर्देश दिया है कि इन आदेशों का भी कड़ाई से पालन किया जाए।
इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरैया की घटना की समीक्षा की एवं मृतक परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है एवं गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपए की राशि स्वीकृत की है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





