राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म पुरस्कार के लिए चयनित किए गए लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया. सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था. वाराणसी के रहने वाले 126 साल के स्वामी शिवानंद जब पद्मश्री पुरस्कार लेने पहुंचे, तो उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बन गया है. स्वामी शिवानंद उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के लिए समर्पित कर दिया और इस अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

स्वामी शिवानंद पद्मश्री पुरस्कार लेने के लिए नंगे पैर पहुंचे, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. जब पुरस्कार के लिए उनका नाम बोला गया तो वह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पहुंचे और दंडवत प्रणाम किया. इसके बाद उन्होंने जमीन और फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसी तरह प्रणाम किया. पीएम और राष्ट्रपति ने भी उन्हें झुककर प्रणाम किया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

#WATCH Swami Sivananda receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind, for his contribution in the field of Yoga. pic.twitter.com/fMcClzmNye
— ANI (@ANI) March 21, 2022

इस कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल बिपिन रावत की बेटी कृतिका और तारिणी को पुरस्कार दिया. उनके अलावा राष्ट्रपति ने पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को पद्म भूषण से सम्मानित किया. वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एमडी साइरस पूनावाला और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्मभूषण पुरस्कार दिया गया.

यह भी पढ़ेंः आतंकियों के निशाने पर गैर कश्मीरी और आम नागरिक, 24 घंटे में 3 लोगों पर हमला, 1 की मौत

Plane Crash in China: चीन में विमान दुर्घटना के बाद डीजीसीए अलर्ट, भारत के बोइंग विमानों की होगी अतिरिक्त निगरानी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट