क्या 12 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोगों पर कोवोवैक्स टीके का इस्तेमाल किया जा सकता है, नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) इस हफ्ते टीके से जुड़े एसआईआई डेटा की समीक्षा करके यही पता लगाएगा. भारत के दवा नियामक ने 28 दिसंबर को आपातकालीन स्थिति में वयस्कों पर और 9 मार्च को कुछ शर्तों के साथ 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों पर कोवोवैक्स टीके के सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी.

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में निदेशक (सरकारी एवं नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 12 साल और उससे अधिक आयु के लोगों पर कोवोवैक्स टीके के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी.

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘एनटीएजीआई का कोविड-19 का एग्जीक्यूटिव ग्रुप 1 अप्रैल को बैठक करेगा. इस दौरान कोवोवैक्स से संबंधित डाटा की समीक्षा कर यह पता लगाया जाएगा कि क्या इसे इस सप्ताह 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.'

सिंह ने कहा कि पुणे की एसएसआई 900 रुपये और जीएसटी के हिसाब से निजी अस्पतालों को कोवोवैक्स टीके की खुराक देना चाहती है और केंद्र को भी टीकों की सप्लाई करने के लिए आदेश का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें

Petrol Price Hike: दिवाली पर पेट्रोल के दाम 5 रुपये घटाकर सरकार ने जो दी थी राहत, उसे 9 दिनों में ले लिया वापस!

PAN-Aadhar Link: एक अप्रैल 2022 से पैन के साथ आधार लिंक करने पर लगेगा पेनल्टी, सीबीडीटी ने जारी किया नोटिफिकेशन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट