पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. इस बीच अटकलें लगाई जा रही है कि इमरान खान प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि आंतरिक मामलों के मंत्री शेख रशीद ने दावा किया है कि इस्तीफे सवाल ही पैदा नहीं होता है, आखिरी गेंद तक इमरान खान लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इमरान खान शाम को देश को संबोधित करेंगे. इस दौरान खत के बारे में बातचीत करेंगे.

इमरान खान ने पिछले दिनों दावा किया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए विदेश से साजिश रची गई है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके दावों की पुष्टि करने वाला एक पत्र सबूत के तौर पर उनके पास है.

फवाद चौधरी ने भी दावा किया कि इमरान खान आखिरी बॉल तक खेलने वाले खिलाड़ी हैं, इस्तीफा नहीं होगा. मैदान लगेगा , दोस्त भी देखेंगे और दुश्मन भी.

बता दें कि इमरान खान गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे है. इस बीच इमरान सरकार के कानून मंत्री फारूक नसीम और आईटी मंत्री अमीनुल हक ने इस्तीफा देने का एलान किया है. दोनों ही नेता इमरान सरकार की सहयोगी पार्टी MQM के हैं. दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ गई.

खान के खिलाफ 25 मार्च को विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. पाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में खान की पार्टी के 155 सदस्य हैं और उसे सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट