गौतमबुद्ध नगर। बिसरख कोतवाली पुलिस ने नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी-प्रेमिका समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में एक अस्पताल की मालिक की भी संलिप्तता सामने आई है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा के औरंगाबाद गांव निवासी पुष्पा रानी और बिसरख निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं और इन्होंने मिलकर नवजात को बेचने की साजिश रची थी।
2.60 लाख में हुआ नवजात का सौदा
जांच में सामने आया है कि पुष्पा रानी पहले एक अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी, हालांकि तीन साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बावजूद वह अस्पताल की मालिक याशिका के संपर्क में बनी रही। आरोप है कि याशिका ने ही पुष्पा से नवजात को बेचने के लिए संपर्क किया। इसके बाद अरुण कुमार ने नोएडा के एक दंपति से संपर्क कर 2.60 लाख रुपये में नवजात का सौदा तय किया।
थाना ए0एच0टी0 व बिसरख पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बच्ची को गोद देने के नाम पर रुपयों की मांग करने वाले 01 अभियुक्ता व 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
बाइट-@DCPCentralNoida https://t.co/bI1ceS5klc pic.twitter.com/0kjhFbCU7b
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) March 22, 2026
अस्पताल की भूमिका संदिग्ध
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में अस्पताल की भूमिका बेहद संदिग्ध है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित अस्पताल में अवैध रूप से लिंग परीक्षण किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक अविवाहित युवती अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ दिया गया और युवती वहां से चली गई। इसके बाद नवजात को बेचने की साजिश रची गई।
पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस पहले ही अस्पताल की मालिक याशिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद कुल पांच आरोपी इस मामले में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
HighlightMarch 26, 20269 वर्षों में उत्तर प्रदेश बना स्किल और रोजगार का हब, 25.8 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, 9 लाख को सरकारी नौकरी
BREAKING NEWSMarch 25, 2026नवजात की खरीद-फरोख्त का खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
GAUTAM BUDDHA NAGARMarch 25, 2026बीजेपी बिसरख मंडल में रणनीतिक बैठक सम्पन्न, 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
BUSINESSMarch 9, 2026गुरुग्राम में Trump Residences प्रोजेक्ट को मिला 1000 करोड़ के निर्माण ठेका, स्ट्रक्चरल वर्क शुरू






