पंजाब में आज यानी सोमवार को राज्यसभा के पांच सीटों के नामांकन का आखिरी दिन है. इन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने क्रिकेटर हरभजन सिंह, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक और पंजाब के आप सह प्रभारी राघव चड्ढा के नाम की घोषणा की है. इसी लिस्ट में एक ऐसे नाम का भी जिक्र है जिसकी अब तक कहीं चर्चा नहीं थी. दरअसल AAP ने पांच सीटों के लिए एक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के नाम का भी एलान किया है.

इनके अलावा पार्टी ने कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया है. संजीव अरोड़ा का लुधियाना में एक्सपोर्ट का कारोबार है और कैन्सर के मरीज़ों के लिए एक चैरिटेबल अस्पताल भी चलाते हैं.

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

एक तरफ आप ने अपने नामों का ऐलान किया वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है. दरअसल विपक्ष का कहना है कि आप ने पंजाब से बाहर के लोगों का नाम प्रत्याशी के तौर पर डाला है जिन्हें बाहर होना चाहिये. कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कहा कि राज्यसभा के लिए प्रत्याशी राज्य से बाहर के नहीं होने चाहिए. उन्होंने कहा कि पंजाब के बेहद दुखद खबर है और यहा जारी किए गए प्रत्याशी हमारे राज्य के हैं ही नहीं.

उन्होंने कहा कि ऐसा करना हमारे राज्य के साथ भेदभाव करना होगा. उन्होंने कहा कि हम किसी भी गैर-पंजाबी को नामांकित किए जाने का डटकर विरोध करेंगे. यह आप कार्यकर्ताओं के साथ भी एक मजाक है, जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया है. उन्होंने लिखा कि भगवंत मान से मेरा निवेदन है कि बीबी खालरा जैसे लोगों को राज्यसभा सदस्य बनाकर सम्मान किया जाए जो पुलिस की बर्बरता के शिकार हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

चंडीगढ़ में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, चार महीने तक नहीं लगेगा UTGST, जानिये किन-किन राज्यों में किया जा चुका है कर मुक्त

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट