ABP News C-Voter Survey: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा का चुनाव (UP Election 2022) होना है. abp न्यूज सी वोटर के साथ जनता का मूड जानने की लगातार कोशिश कर रहा है. चुनावों के करीब आते ही सियासी हलकों में धड़कनें तेज़ हैं और जनता पल-पल पर अपना रुख बदल रही है. ऐसे में सी वोटर के सर्व के जरिए हमने एक बार फिर से ये जानने की कोशिश की कि इस वक्त राज्य में मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन है.

सर्वे में जनता से उनकी सीएम पद की पसंद को लेकर सवाल किया गया तो इस बार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. सर्वे में साफ है कि सीएम पद की पसंद के मामले में अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच फासला बढ़ा है. पसंद के मामले में अखिलेश यादव के लिए झटका लगता हुआ नजर आ रहा है.

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 44 फीसदी जनता की सीएम के रूप में पहली पसंद योगी आदित्यनाथ हैं. वहीं अखिलेश यादव को 32 फीसदी लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है. मायावती को पसंद करने वालों में अंतर नहीं आया है. अब भी 15 फीसदी लोग ही मायावती को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं.

यूपी में सीएम की पसंद कौन ?

9DEC- 13DEC- 20DEC- 27DEC- 3 JAN

योगी आदित्यनाथ –
45%- 41%- 42%- 42%- 44%

अखिलेश यादव-
31- 34%- 35%- 35 %- 32%

मायावती-
15- 14%- 14%- 15%- 15%

जनता की पसंद में कितना बदलाव

वहीं 27 दिसंबर और आज के आंकड़ों के बीच बदलाव की बात करें तो पिछले सर्वे में जहां 42.4 फीसदी लोगों ने योगी को अपनी पहली पसंद बताया था, वहीं इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 44.4 फीसदी पर पहुंच गया है. इसके अलावा अखिलेश के लिए नुकसान हुआ है. अखिलेश यादव को पसंद करने वालों का आंकड़ा पिछले सर्वे में 34.6 फीसदी था जो कि आज के सर्वे में घटकर 32.5 पर पहुंच गया है.

27 दिसंबर- आज

योगी- 42.4% - 44.4%
अखिलेश - 34.6% - 32.5%

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट