ABP C-Voter Survey for Punjab Election 2022: पंजाब में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद, आज के सर्वे में हुआ खुलासा

ABP C-Voter Survey: अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है. राज्य में कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक सभी पार्टियां अपनी जमीन को और मजबूत करने में लगी हुई है. इस बीच पंजाब की जनता का मूड सीएम पद की पसंद को लेकर कितना बदला है एबीपी सी वोटर के सर्वे में बताया गया. सर्वे के मुताबिक पंजाब में CM के लिए चरणजीत चन्नी पहली पसंद बने हुए हैं.

करीब 33 फीसदी लोगों ने माना है कि वो अगले मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी को देखना चाहते हैं. वहीं 24 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.17 फीसदी लोगों का मानना है कि सुखबीर बादल को राज्य का अगला मुख्यमंत्री होना चाहिए.

पंजाब में सीएम की पसंद कौन ?
सी वोटर का सर्वे

कैप्टन अमरिंदर- 2%
सुखबीर बादल- 17%
अरविंद केजरीवाल-24%
चरणजीत चन्नी-33%
नवजोत सिंह सिद्धूू-5%
भगवंत मान -13%
अन्य- 6%

पंजाब में सीएम की पसंद कौन ?
सी वोटर का सर्वे

नवंबर-       आज
कैप्टन अमरिंदर-      7%           2%
सुखबीर बादल-      16%        17%
अरविंद केजरीवाल- 21%        24%
चरणजीत चन्नी-      31%         33%
नवजोत सिंह सिद्धूू- 5%           5%
भगवंत मान -        14%         13%
अन्य-                    6 %         6%

नोट: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अगले कुछ दिनों में हो जाएगा. चुनावी राज्यों में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. abp न्यूज के लिए सी वोटर ने चुनावी राज्यों का मूड जाना है. 5 राज्यों के इस सबसे बड़े सर्वे में 92 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है. चुनावी राज्यों की सभी 690 विधानसभा सीटों पर लोगों से बात की गई है. सर्वे 13 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस प्लस तीन से माइनस प्लस 5 फीसदी है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News