ABP News C-Voter Survey for UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के मद्देनज़र सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) से लेकर समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस (Congress) समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टियों ने प्रचार में अपना दमखम झोंक दिया है. ये चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है, जब देश में किसानों ने एक साल लंबा एक बड़ा आंदोलन किया और उसमें सफल भी हुए. ऐसे में किसान नेता अगर यूपी चुनाव में लड़ेंगे तो प्रदेश में किस पार्टी को फायदा होगा ये सवाल काफी अहम हो चला है. एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर लोगों से इस सवाल पर उनकी राय जानी है.

किसान नेता चुनाव लड़ेंगे तो उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज़ बीजेपी को फायदा होगा या विपक्ष को ? इस सवाल पर 55 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा, जबकि 45 फीसदी लोगों का मानना था कि इससे विपक्ष को फायदा होगा.

किसान नेता चुनाव लड़ेंगे तो यूपी में फायदा किसे ?
बीजेपी-55%
विपक्ष- 45%

सर्वे में ये सवाल भी किया गया कि अगर किसान नेता राजनीतिक दल में शामिल हुए तो इससे किसे फायदा होगा, बीजेपी या विपक्ष? इस सवाल पर 55 फीसदी लोगों ने बीजेपी को ही फायदा मिलने का अनुमान लगाया, जबकि 45 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे विपक्ष को फायदा होगा.

किसान नेता राजनीतिक दल में शामिल होंगे तो किसे फायदा ?
बीजेपी-55%
विपक्ष- 45%

नोट: यूपी सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. abp न्यूज के लिए सी-वोटर अब हर रोज चुनावी राज्यों का मूड बता रहा है. आज के ओपिनियन पोल में 1283 लोगों की राय ली गई है..ये सर्वे पिछले हफ्ते किया गया.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट