Manipur Exit Poll Result 2022: मणिपुर में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर बेताब है. चुनाव में दोनों ही दलों ने अपना पूरा जोर लगाया, लेकिन नतीजों से ठीक पहले सामने आए एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहे हैं. पिछली बार के मुकाबले इस बार बीजेपी को सीटों और वोट शेयर में फायदा मिलता दिख रहा है. वहीं अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो कांग्रेस के लिए राज्य में ये एक बड़ा झटका होगा.

पिछले चुनाव की तुलना में किसे कितना फायदा?
एग्जिट पोल के नतीजों की अगर पिछली बार के चुनाव नतीजों से तुलना करें तो बीजेपी को सीटों और वोट शेयर में बड़ा फायदा मिल रहा है. सीटों की अगर बात करें तो एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक कुल 60 सीटों में से बीजेपी को इस बार 23 से लेकर 27 सीटें मिल सकती हैं. जबकि 2017 विधानभा चुनाव में बीजेपी को 21 सीटों पर जीत मिली थी. बात अगर कांग्रेस की करें तो पार्टी को इस बार पिछले चुनाव की तुलना में बड़ा नुकसान हो सकता है. एग्जिट पोल में कांग्रेस महज 12 से 16 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है. जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.

बाकी के दलों की अगर पिछले चुनावों से तुलना करें तो, एग्जिट पोल में एनपीएफ को 3 से 7 सीटें मिलती दिख रही हैं, पिछली बार पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी. एनपीपी को इस बार सीटों में फायदा मिलता दिख रहा है. जहां पिछले चुनाव में एनपीपी को 4 सीटें मिली थीं, वहीं एग्जिट पोल में पार्टी को 10 से 14 सीटों का अनुमान लगाया गया है. वहीं अन्य को इस बार 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं. पिछली बार अन्य के खाते में 3 सीटें गई थीं.

वोट शेयर में कौन कहां?
वोट शेयर की अगर बात करें तो जहां बीजेपी का वोट शेयर थोड़ा बढ़ता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस के वोट शेयर में भारी गिरावट देखी जा सकती है. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी को इस बार 37.8 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जो पिछली बार 36.3 फीसदी था. वहीं कांग्रेस के वोट शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ सकती है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 28.7 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है, जो पिछले चुनाव में 35.1 फीसदी था. एनपीएफ और एनपीपी का वोट शेयर भी बढ़ सकता है. एनपीएफ को 9.2 फीसदी वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले चुनाव में 7 फीसदी था. वहीं एनपीपी को इस बार 11.2 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जो 2017 में महज 5 फीसदी था. अन्य की बात करें तो 13.1 फीसदी वोट शेयर उनके खाते में जा सकता है. पिछली बार अन्य को 16.6 फीसदी वोट शेयर मिला था.

ये भी पढ़ें -

ABP Cvoter Exit Poll 2022 Live: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कौन मारेगा बाज़ी, किसकी बनेगी सरकार? देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट