ABP Cvoter Survey Assembly Election 2022: गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, यहां पर बीजेपी सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकती है तो वहीं कांग्रेस को भारी घाटा उठाना पड़ सकता है. 2017 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 28.4 फीसदी वोट शेयर आए थे जबकि इस बार 15.4 फीसदी से उसे संतोष करना पड़ सकता है. यानी गोवा में वोट शेयर के हिसाब से कांग्रेस को 13 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ सकता हैं.

किसके कितने वोट शेयर?

बीजेपी के खाते में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 32.5 फीसदी वोट पड़े थे, लेकिन अगले साल चुनाव में उसे 39.4 फीसदी वोट आ सकते हैं. यानी 2022 में बीजेपी को वोट शेयर के लिहाज में गोवा में 6.9 फीसदी का फायदा हो सकता है.

गोवा चुनाव में आप को फायदा

आम आदमी पार्टी 2017 के चुनाव में मैदान में पहली बार उतरी थी लेकिन कोई सीट हासिल नहीं हुई थी. हालांकि, उसने 6.3 फीसदी वोट हासिल किए थे. 2022 चुनाव में आप को 22.2 फीसदी वोट शेयर का अनुमान है. यानी आप को गोवा विधानसभा चुनाव में 15.9 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं. अन्य की अगर बात करें तो 2017 के गोवा चुनाव में 32.8 फीसदी वोट हासिल हुए थे, लेकिन सी वोटर सर्वे के मुताबिक, अगले साल होने जा रहे गोवा चुनाव में अन्य को 23 फीसदी वोट ही मिल पाएंगे. यानी उसे 9.8 फीसदी वोट शेयर का नुकसान हो रहा है.

सर्वे के दौरान यह सामने आया है कि अनुमान के मुताबिक, 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर सिमट सकती है. 2017 में उसके पास 17 सीटें थीं. ऐसे में उसे 12 सीटों का नुकसान हो सकता है. तो वहीं, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 2022 चुनाव में 24 सीटें मिल सकती है, पिछले चुनाव में उसे 13 सीट हासिल हुई थी. यानी, बीजेपी को 11 सीटों को फायदा मिल सकता है.

आप को भी मिल सकता है गोवा में फायदा

गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले चुनाव में दमदार प्रदर्शन कर सकती है. सर्वे के मुताबिक, गोवा में आप को छह सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 2017 के चुनाव में अन्य दलों के खाते में 10 सीटें आई थी. लेकिन इस बार उसके खाते में 5 सीटें जा सकती है, यानी अन्य को 5 सीटों का नुकसान होता हुआ दिख रहा है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट