ABP Cvoter Survey: जानें गोवा की जनता का कौन है सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार

ABP Cvoter Survey Assembly Election 2022: गोवा में इस समय प्रमोद सावंत के नेतृत्व में बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार है. राज्य के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत बखूबी सरकार चला रहे हैं. लेकिन, अगले साल गोवा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर राज्य की जनता फिर किसे गद्दी सौंप सकती है. एबीपी न्यूज़ सी-वोटर की तरफ से गोवा विधानसभा को लेकर ओपिनियन पोल किया गया है.

प्रमोद सावंत सबसे पसंदीदा उम्मीदवार

सर्वे में प्रमोद सावंत सबसे पॉपुलर चेहरा बनकर उभरे हैं. राज्य के 33.2 फीसदी लोग चाहते हैं कि बीजेपी के प्रमोद सावंत ही दोबारा गोवा की गद्दी पर बैठें. हालांकि, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में 13.8 फीसदी लोग है. जबकि बीजेपी के विश्वजीत राणे को 13.6 फीसदी लोग राज्य के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं.

क्या है गोवा की जनता का मूड?

एमजीपी के रामकृष्ण (सुदीन) धावलिकर (एमजीपी) को राज्य के 8.8 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते हैं, तो वहीं कांग्रेस के रवि नायक के पक्ष में 4.5 फीसदी लोग है. कांग्रेस के ही दिगंबर कामत के पक्ष में गोवा के 4.5 फीसदी लोग हैं. वहीं कांग्रेस के लुइजिनो फ्लेरियो को 3.7 फीसदी मतदाता सीएम देखना चाहते हैं. जबकि, अन्य के पक्ष में 15.2 फीसदी लोग हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News