ABP Cvoter Survey: पंजाब में कांग्रेस, आप या अकाली दल किसकी बन सकती है सरकार? पढ़ें सर्वे

ABP Cvoter Survey for Punjab Election 2022: पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी अभी से जारी है. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. ABP Cvoter Survey में लोगों के मूड को समझने की कोशिश की गई है. सर्वे के मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 32 फीसदी, एसएडी को 22 फीसदी, आप को 36 फीसदी, बीजेपी को 4 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकता है.

पंजाब में किसे कितने वोट ?
कुल सीट- 117

कांग्रेस- 32%
अकाली दल- 22%
आप -36%
बीजेपी- 4%
अन्य- 6%

सीटों की बात करें तो सर्वे में आम आदमी पार्टी (आप) को इस चुनाव में जबरदस्त सफलता मिल सकती है और वह सरकार बना सकती है. पंजाब में विधानसभा कि 117 सीटें हैं. आप को 49 से 55 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 39 से 47, एसएडी को 17 से 25, बीजेपी और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 59 सीटों की जरूरत होती है.

पंजाब में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 117

कांग्रेस- 39-47
अकाली दल-  17-25
आप – 49-55
बीजेपी-  0-1
अन्य- 0-1

पंजाब में मुख्य रूप से तीन पार्टियां- कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी), आम आदमी पार्टी (आप) है

नोट- abp न्यूज के लिए C VOTER ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा का मूड जाना है. इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे  4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News