अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहा है उनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा शामिल है. इन राज्यों के विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की नजर होगी, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले का यह एक अहम चुनाव होगा. सभी राजनीतिक दलों की तरफ से इसको लेकर अभी से ही पूरी ताकत झोंकी जा चुकी है. पार्टियां रणनीति बनाकर चुनावी कैंपेन में उतर चुकी है. सी-वोटर की तरफ से नवंबर के पहले हफ्ते में सर्वे कर यह जानने का प्रयास किया गया है कि इन राज्यो में कौन वहां के लोगों के सबसे पसंदीदा उम्मीदवार है. आइये जानते हैं-

पंजाब-

सबसे पहले बात पंजाब की. पंजाब में सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरे के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को लोग पसंद कर रहे हैं. चन्नी को राज्य के 30.9 फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना चाह रहे हैं. जबकि, अरविंद केजरीवाल को 20.8 फीसदी, सुखबीर बादल को 16.1 फीसदी, भगवंत मान को 13.9 फीसदी, अमरिंदर सिंह को 7.5 फीसदी, और नवजोत सिद्धू को 4.7 फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना चाह रहे हैं.

उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा यानी 41.4 फीसदी लोग पसंद देखना चाह रहे हैं. इसके बाद समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव को 31.7 फीसदी, बीएसपी सुप्रीमो मायावती को 15.6 फीसदी, प्रियंका गांधी को सीएम के तौर पर 4.9 फीसदी, जयंत चौधरी को 2 फीसदी और अन्य को 4.4 फीसदी मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं.

उत्तराखंड-

सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा पसंदीदा उम्मीदवार हरीश रावत हैं. राज्य के 31.5 फीसदी लोग हरीश रावत को सीएम पद पर देखना चाहते हैं. इसके बाद दूसरे नंबर है पुष्कर सिंह धामी हैं, जिन्हें 27.7 फीसदी लोग सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहते हैं. अनिल बलूनी को राज्य के 18.3 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं. कर्नल अजय कोठियाल को 8.8 फीसदी, बीसी खंडूरी को 3.6 फीसदी, सतपाल महाराज को 2 फीसदी और अन्य को 8.1 फीसदी सीएम उम्मीदवार के तौर पर पसंद कर रहे हैं.

गोवा-

बात अगर गोवा की करें तो सी वोटर सर्वे के मुताबिक, यहां पर मुख्यमंत्री पद के सबसे पसंदीदा उम्मीदवार राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं. प्रमोद सावंत को राज्य के 30.4 फीसदी लोग सीएम कैंडिडेट के तौर पर पसंद कर रहे हैं. उसके बाद आम आदमी पार्टी को 19 फीसदी लोग सीएम पद के लिए पसंद कर रहे हैं. बीजेपी के विश्वजीत राणे को 15.3 फीसदी, एमजीपी के रामकृष्ण धावलिकर को 6.4 फीसदी, कांग्रेस के रवि नाइक को 4.7 फीसदी, कांग्रेस के दिगंबर कामत को 7.2 फीसदी लोग मुख्यमंत्री कैंडिडेट के तौर पर पसंद कर रहे हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट