
<p style="text-align: justify;">UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश के सियासी रण में कौन मारेगा बाजी और कौन मुंह की खाएगा, ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा. चुनावी मौसम में तमाम राजनीतिक पार्टियां पूरा जोर लगाए हुए हैं. वार-पलटवार के दौर चल रहे हैं. राजनीतिक पार्टियों की नूरा कुश्ती के बीच जो असल सवाल सबके जहन में है, वो है कि आखिर यूपी में चुनाव कौन जीतेगा? किस पार्टी को जनता वोटों का इनाम देकर फिर से सत्ता पर काबिज कराएगी. ऐसे ही कुछ सवालों के साथ एबीपी न्यूज- सी वोटर के साथ मिलकर जमीन पर उतरा है और लोगों से जवाब मांग रहा है. नियमित अंतराल पर यह जानने की कोशिश रहती है कि जनता का मूड किस ओर जा रहा है. </p> <p style="text-align: justify;">29 दिसंबर को जब हमने यूपी की जनता से पूछा कि क्या लगता है यूपी में कौन चुनाव जीतेगा? इस सर्वे में करीब 49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीजेपी दोबारा से सत्ता में वापसी करेगी. 30 प्रतिशत लोगों ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी. 8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मायावती का वनवास खत्म होगा. जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस का नाम लिया. 2 प्रतिशत ने अन्य और 3 प्रतिशत ने त्रिशंकु विधानसभा होने की बात कही. 3 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया था.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले जब 23 दिसंबर को यही सवाल लोगों से पूछा गया था तो करीब 48 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि बीजेपी को दोबारा यूपी की सत्ता मिलेगी. 31 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का नाम लिया था. 7 प्रतिशत ने कहा था कि बसपा की सरकार यूपी में बनेगी. 6 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि कांग्रेस का दशकों पुराना वनवास खत्म होगा. 2 प्रतिशत ने अन्य, 3 प्रतिशत ने त्रिशंकु और 3 प्रतिशत ने पता नहीं में जवाब दिया. </p> <p style="text-align: justify;">16 दिसंबर को भी यूपी की जनता पर यही सवाल दागा गया था. तब करीब 47 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि बीजेपी फिर से यूपी की सत्ता पर काबिज होगी. 31 प्रतिशत लोगों ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा जताया था. 8 प्रतिशत ने बीएसपी, 6 प्रतिशत ने कांग्रेस, 3 प्रतिशत ने अन्य, 3 प्रतिशत ने त्रिशंकु और 2 प्रतिशत ने पता नहीं कहा.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






