ABP CVoter UP Election Survey: उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. कोरोना की वजह से रैली-रोड शो जैसे प्रचार के तरीकों पर तो रोक लगी हुई है, लेकिन सभी पार्टियां ऑनलाइन और घर घर जाकर प्रचार का काम शुरू कर चुकी है. सारा दम खम झोंका जा रहा है. खास बात ये है कि इस बार सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं. बीजेपी उन्हें गोरखपुर से चुनाव लड़वा रही है.

गोरखपुर सीएम योगी का गढ़ माना जाता है. वो इसी इलाके से सांसद भी रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि गोरखपुर से योगी के लड़ने से बीजेपी को पूर्वांचल में फायदा मिलेगा? इसी सवाल को एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के ज़रिए यूपी की जनता के सामने रखा. इस पर 64 फीसदी लोगों ने कहा कि हां इससे बीजेपी को पूर्वांचल में फायदा होगा, जबकि 21 फीसदी लोगों ने इसका जवाब नहीं में दिया. पता नहीं कहने वाले 15 फीसदी लोग थे.

गोरखपुर से योगी के लड़ने से बीजेपी को पूर्वांचल में फायदा मिलेगा ?

हां- 64%
नहीं-21%
पता नहीं-15%

यूपी में कब-कब वोटिंग?

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग होगी. पहला चरण में 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, दूसरा में 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि तीसरा चरण में 20 चौथा चरण 23 फरवरी को वोटर्स मतदान करेंगे. इसके बाद 27 फरवरी को पांचवें चरण केल लिए वोटिंग होगी, छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवां चरण के लिए 7 मार्च को वोट पड़ेंगे. 10 मार्च के यूपी समेत सभी राज्यों में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा.

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट