एडीजे के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) की

 

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 40 में मोबाइल की दुकान चलाने वाले शख्स ने सेक्टर 46 स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। सूचना पर पंहुची कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट ((Suicide Note) नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक़ सेक्टर 46 के ए ब्लॉक मैं शैलेन्द्र अपनी पत्नी व ढाई साल की बेटी के साथ रहता था। शैलेन्द्र के पिता आगरा में एडीजे के पद पर तैनात हैं। शैलेन्द्र नोएडा के ही सेक्टर 40 में मोबाइल की दुकान चलाते थे और उनकी पत्नी एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करती हैं। शनिवार 8 बजे के लगभग पत्नी कम्पनी से घर लौटी तो दरवाजा अंदर से नहीं खुला। उन्होंने पड़ोसी की मदद ली और बगल वाली बिल्डिंग से फ़्लैट में दाखिल कराकर दरवाजा अंदर से खुलवाया। उन्होंने देखा की बेटी सो रही थी और उनके पति शैलेन्द्र का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गयी।

 

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया की आत्महत्या (Suicide) के कारणों की जांच की जा रही है।

 

न्याय लोगों का अधिकार है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए: एडवोकेट अवधेश मिश्रा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News