Sultanpur Correspondent
सुलतानपुर (Sultanpur)। मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरुजी” ने कहा कि सदियों से नदी तंत्र का हिस्सा रहे लोगों से सूचनाएं प्राप्त हो रही है कि पुलिस-प्रशासन एन.जी.टी. काले कानून का बहाना लेकर धनहीनों के रहन-सहन और पुनर्निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर वसूली के मंसूबे से शहर सुलतानपुर से सटे गांवों में सक्रियता बढ़ा दी है। दूसरी तरफ लॉकडाउन के कारण सरकार के जन विरोधी कार्यों के खिलाफ संघर्ष को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
मोस्ट निदेशक श्री निषाद ने कहा कि हम पुलिस-प्रशासन से आग्रह करते हैं कि लॉकडाउन की अवधि तक हम सब मिलकर कोरोना महामारी से निपटें और स्थिति सामान्य होते ही हम पीड़ित लोग अपना अस्तित्व बचाने के लिए काले कानून के विरुद्ध अभूतपूर्व संघर्ष का हौसला रखते हैं। किन्तु यदि लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन एन.जी.टी. काले कानून की आड़ में मजबूरों का शोषण/वसूली बन्द नही करती है तो मोस्ट कल्याण संस्थान शोषण/वसूली के विरोध में संघर्ष करने को मजबूर होगा।
यह भी पढ़ें: न्याय लोगों का अधिकार है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए: एडवोकेट अवधेश मिश्रा
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





