UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. बीजेपी गठबंधन 270 सीटों पर आगे है, वहीं सपा गठबंधन 128 सीटों पर आगे चल रहा है. वोटों की गिनती फिलहाल जारी है और पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है. इस बीच बीजेपी की बड़ी जीत और यूपी में खुद की पार्टी के कोई सीट न जीतने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रिएक्शन दिया है.

ओवैसी ने कहा कि मैंने तो अपने भाषण में कहा था कि समाजवादी पार्टी बीजेपी को नहीं हरा सकती, यह ऑन रिकार्ड है. उन्होंने कहा कि अब यूपी की गरीब जनता को समझ आ जाएगा. ओवैसी बोले कि हम पर जो इल्जाम लगता है, लगता रहे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम राजस्थान और गुजरात में भी लड़ेंगे.

ओवैसी ने कहा कि जो भी फैसला आया, हम उसकी इज्जत करते है. हम पहले ज्यादा मेहनत करेंगे. ओवैसी ने कहा कि जो लोग झूठे दावे कर रहे थे, उनको भी पता लग गया कि किसका वोट कहां गया.

ओवैसी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमारे पक्ष में वोट डाला, लेकिन फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, कल से हम फिर से काम पर लग जाएंगे, आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के 5 राज्यों में खराब प्रदर्शन पर आया राहुल गांधी का पहला बयान, जानें क्या कहा?

यह भी पढ़ें: UP Election Result 2022 Live: यूपी की 263 सीटों पर बीजेपी आगे, गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ की जीत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट