Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा को लेकर अब विपक्ष जमकर बीजेपी को घेर रहा है. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, बीजेपी धार्मिक चश्मा पहनती है और धर्म के आधार पर सब कुछ देखती है. बीजेपी को अपने गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) को निलंबित कर देना चाहिए.’ अखिलेश ने कहा कि यूपी की जनता को दुख मिला है. किसान दुखी हैं. जनता को डबल इंजन सरकार ने निराश किया है. बीजेपी के पास सुविधा है स्टेटमेंट ट्विस्ट करने की.

आखिरी समय में बनारस में हैं वाले बयान पर उन्होंने कहा, आखिरी समय में कोई नहीं बचा सकता. गठबंधन में सब साथ हैं. साथ बैठे हैं. सब बदलाव चाहते हैं. अपने समाज के लिए काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, गठबंधन के साथी को लेकर स्टेटमेंट को ट्विस्ट करने का काम बीजेपी करती है. पिछड़ों ने बीजेपी के लिए दरवाजा खोला था. उन्होंने अब बंद कर लिए हैं.

Group Captain Varun Singh Death: कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह नहीं रहे, 7 दिन बाद तोड़ा दम

अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मजबूरी के कारण तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिया गया, क्‍योंकि नाराज किसान बीजेपी के खिलाफ खड़े होने की तैयारी कर रहे थे. समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले सपा प्रमुख यादव ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करने के बीजेपी के चुनावी वादे के विपरीत उनकी कमाई वास्तव में आधी हो गई है जबकि मुद्रास्फीति दोगुनी हो गई है. अखिलेश ने कहा कि अगर किसानों ने कोविड महामारी के दौरान अपने खेतों में काम नहीं किया होता तो अर्थव्यवस्था चरमरा जाती.

Omicron Threat: तेलंगाना में भी ओमिक्रोन की एंट्री, विदेश से आए 2 नागरिक पॉजिटिव, देश में अब संक्रमितों की संख्या 63

इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावों से पहले जौनपुर में शक्ति प्रदर्शन किया. अखिलेश यादव ने कहा कि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ लेकिन ये जनसमर्थन बता रहा है कि बदलाव होगा. मैं धन्यवाद करता हूं जनता का कि उन्होंने हमें ऐसा जनसमर्थन दिया है. उत्तर प्रदेश में इसी तरह से समाजवादी विजय रथ चलेगा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट