Captain Amarinder Singh Delhi Visit: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे हैं. कैप्टन ने सिद्धू से नाराजगी के बाद 18 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अब सिद्धू ने सभी को चौंकाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सिद्धू के इस्तीफे के ठीक बाद कैप्टन ने ट्वीट कर कहा, "मैंने आपसे कहा था… वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वह उपयुक्त नहीं है."

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली पहुंचने पर भी इस बयान को दोहराया. साथ ही उन्होंने राजनीतिक मुलाकातों की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं किसी भी नेता से मुलाकात नहीं करुंगा. सिंह ने कहा कि यहां से मैं घर (कपूरथला हाउस) जाऊंगा. समान इकट्ठा करूंगा और पंजाब वापस चला जाऊंगा. उन्होंने सीएम पद से इस्तीफे को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि आप कांग्रेस से पूछिए.

ऐसी चर्चा थी कि कैप्टन दिल्ली में बीजेपी के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. दरअसल, आज ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के बड़े नेता तरुण चुग ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. उन्होंने शाह को पंजाब के मौजूदा हालात की जानकारी दी.

दरअसल, सीएम पद से इस्तीफे के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले कदम को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने पद छोड़ने के बाद कहा था कि दोस्तों और सहयोगियों से बात करने के बाद ही अगला फैसला लेंगे.

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे समय में सत्तारूढ़ कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है. आम आदमी पार्टी (आप) और अकाली दल (शिअद) इसे मुद्दा बनाकर पार्टी को निशाने पर ले रही है.

Navjot Singh Sidhu Resigns: नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर सीएम चन्नी ने दिया ये बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया