Amarinder Singh Meets Amit Shah: पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच आज वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चले. इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल होंगे? हालांकि कैप्टन के सलाहकार रवीन ठुकराल ने इस सवाल पर कहा कि अभी कुछ नहीं है…अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

साथ ही उन्होंने ट्वीट कर अमरिंदर सिंह का बयान जारी किया. ट्वीट में ठुकराल ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसानों के आंदोलन पर चर्चा की. उनसे कानूनों को निरस्त करने के साथ इस संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया. साथ ही एमएसपी गारंटी देने की मांग की.

‘Met Union Home Minister @AmitShah in Delhi. Discussed the prolonged farmers’ agitation against #FarmLaws & urged him to resolve the crisis urgently with repeal of the laws & guarantee MSP, besides supporting
Punjab in crop diversification’: @capt_amarinder. (File Pics) pic.twitter.com/ENZMj2IM7B
— Raveen Thukral (@RT_Media_Capt) September 29, 2021

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवोजत सिंह सि्द्धू के इस्तीफे के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे. तब उनसे बीजेपी नेताओं से मुलाकात को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि “मैं किसी भी नेता से मुलाकात नहीं करुंगा. यहां से मैं घर (कपूरथला हाउस) जाऊंगा. समान इकट्ठा करूंगा और पंजाब वापस चला जाऊंगा.”

सिद्धू से खींचतान के बीच 18 सितंबर को कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. तब उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा था कि हम दोस्तों और करीबियों से चर्चा के बाद फैसला लेंगे. अब अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की है.

अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 10 दिनों बाद सिद्दू ने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के फैसलों से नाराज होकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. इसके ठीक बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैंने आपसे कहा था…वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए उपयुक्त नहीं हैं." अमरिंदर सिंह के साथ टकराव के बीच 18 जुलाई को सिंद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट