Punjab CM Resignation: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस तरह वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. वे शनिवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से चर्चा कर वो आगे का फैसला करेंगे.

आखिर क्यों ‘आउट’ हो गए कैप्टन?

नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला

कई विधायक और मंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ थे

60 विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दी थी

इन विधायकों ने अमरिंदर सिंह को नहीं हटाए जाने पर आप में जाने की धमकी दी थी

सिद्धू ने बिजली और बेअदबी का मामला उठाया

इसके अलावा सिद्धू ने कैप्टन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए

आलाकमान ने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की थी

अमरिंदर सिंह को दिल्ली तलब किया गया

आलाकमान ने कैप्टन के सामने वादे पूरे करने की शर्त रखी थी

कैप्टन पर हाईकमान को नजरअंदाज करने का आरोप लगा

सरकार में अधिकारियों की मनमानी होने का आरोप लगा

इस्तीफा देने के बाद राजभवन के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा फैसला आज सुबह हो गया था. मैंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की थी और उनसे कह दिया था कि इस्तीफा दे रहा हूं.’’ अमरिंदर सिंह के अनुसार, ‘‘यह तीसरी बार हो रहा है. पहले विधायकों को बुलाया, दूसरी बार बुलाया और तीसरी बार बैठक कर रहे हैं. मैं अपमानित महसूस करता हूं. मेरे ऊपर अगर संदेह है तो ऐसे में मैंने फैसला किया कि मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया जाए.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को जिस पर भरोसा हो, उसे मुख्यमंत्री बना सकता है.

यह पूछे जाने पर कि उनकी भविष्य की रणनीति क्या होगी तो अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘मेरी 52 साल की राजनीति में जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, उनके साथ बातचीत करने के बाद इस बारे में फैसला करूंगा.’’इस सवाल पर कि क्या वह नए मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे तो उन्होंने कहा कि अपने साथियों से चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘जहां तक मेरी भविष्य की राजनीति का सवाल है, तो एक विकल्प हमेशा रहता है, समय आने पर उस विकल्प को देखूंगा. मैं अपने साथियों से बात करके कोई फैसला करूंगा.’’ इससे पहले, कांग्रेस के 50 से अधिक विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की थी. इसी पत्र के बाद पार्टी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्देश दिया.

Punjab CM Resignation: पंजाब CM के पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी ने कसा तंज़, जानें क्या कहा है

Amarinder Singh Resigns: अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब सीएम की रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट