America on Indian Markets: भारत की लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट इंडियामार्ट डॉटकॉम और नई दिल्ली के प्रसिद्ध पालिका बाजार सहित पांच भारतीय बाजारों को अमेरिका ने कुख्यात बताया है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी दुनिया के कुख्यात बाजारों की ताजा वार्षिक सूची में इन बाजारों को शामिल किया गया है.

दुनिया भर के 42 ऑनलाइन और 35 परंपरागत बाजार शामिल

साल 2021 के लिए बृहस्पतिवार को जारी इस सूची में दुनिया भर के 42 ऑनलाइन और 35 परंपरागत बाजारों को शामिल किया गया है, जो ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट चोरी में शामिल हैं. सूची में शामिल तीन अन्य भारतीय बाजार मुंबई में हीरा पन्ना, कोलकाता में किदरपुर और दिल्ली में टैंक रोड हैं. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, "नकली और पायरेटेड सामानों का वैश्विक व्यापार अमेरिकी नवाचार और रचनात्मकता को कमजोर करता है और अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचाता है."

जालसाजी या कॉपीराइट चोरी में शामिल हैं ऐसे बाजार

राइट होल्डर्स ने चेतावनी दी है कि इस बाजार में बेचे जाने वाले नकली सौंदर्य प्रसाधनों में स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम हैं. दुनिया भर के 42 ऑनलाइन और 35 भौतिक बाजारों के बारे में बताया गया है कि वह पर्याप्त ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट चोरी में शामिल हैं या इस तरह की सुविधा प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें-

Afghanistan को लेकर अमेरिकी राजनयिक की दो टूक, ‘पाकिस्तान ने सहयोग दिया होता तो वहां हालात अलग होते'

Singapore: सिंगापुर के पीएम ने भारतीय सांसदों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भारत ने जताया कड़ा विरोध

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट