Amit Shah J&K Visit: जम्मू: अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार शाम जम्मू में भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया. अमित शाह ने यहां पाकिस्तान की तरफ से हो रही घुसपैठ को रोके जाने के उपायों की समीक्षा साथ-साथ यहां तैनात बीएसएफ जवानों की हौसला अफजाई की. जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 के हटाए जाने के बाद गृह मंत्री के पहले जम्मू-कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमित शाह जम्मू पहुंचे.

अपने जम्मू दौरे में अमित शाह ने न केवल जम्मू में कई योजनाओं का लोकार्पण किया, बल्कि उन्होंने जम्मू में एक भव्य रैली को भी संबोधित किया और उसके साथ-साथ सिख समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. रविवार को जम्मू पहुंचे अमित शाह ने देर शाम जम्मू में भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भी दौरा किया. अमित शाह जम्मू के मकवाल इलाके से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पहुंचे. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचने के बाद अमित शाह ने सबसे पहले यहां कंबाइंड इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम का जायजा लिया. इस सिस्टम को स्मार्ट फेंसिंग के नाम से भी जाना जाता है.

बीएसएफ के वेस्टर्न कमांड के एडीजी एनएस जमवाल ने अमित शाह को जम्मू में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की जा रही घुसपैठ के रोकने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही अमित शाह को पाकिस्तान की तरफ से उभर रहे ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए बीएसएफ की तैयारियों से भी वाकिफ कराया गया.

बीएसएफ के वेस्टर्न कमांड के एडीजी एनएस जम्वाल के मुताबिक गृह मंत्री ने न केवल सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे घुसपैठ की कोशिशों को रोकने की समीक्षा की बल्कि उन्हें और सुदृढ़ करने की भी बात कही. उन्होंने यह भी दावा किया कि गृह मंत्री ने अपने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दौरान बीएसएफ को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया.

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पर तैनात जवानों से भी मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की. इससे पहले जम्मू पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में आईटीआई में नई प्रयोगशाला का उद्घाटन किया उसके बाद अमित शाह ने जम्मू के भगवती नगर में भव्य रैली को संबोधित किया और प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुए विकास का ब्यौरा दिया. इसी रैली में अमित शाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पीडीपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

J&K Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में क्रॉस फायरिंग में युवक की मौत, पुंछ में 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Cruise Drugs Case: आर्यन खान मामले में प्राइम विटनेस का बड़ा खुलासा- NCB ने खाली कागज पर जबरन कराए हस्ताक्षर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया