Amit Shah Meeting: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आज आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी. पिछले तीन दिनों के भीतर इस तरह की यह पांचवीं वारदात है. आतंकियों के कायराना हमले के मद्देनजर आज गृहमंत्री अमित शाह ने हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, डीजी सीआरपीएफ, डीजी बीएसएफ और गृह सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. बैठक में टारगेट किलिंग पर विस्तार से चर्चा हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी.’’ उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई है.

इससे पहले कश्मीरी पंडित बिंदरू की मंगलवार को श्रीनगर में उनकी फार्मेसी में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बिंदरू अपने समुदाय के उन गिने-चुने लोगों में से एक थे, जो 1990 में आतंकवाद की शुरुआत होने के बाद कश्मीर से बाहर नहीं गए थे.

बिंदरू की हत्या के कुछ ही मिनटों बाद, आतंकवादियों ने श्रीनगर में हवाल चौक के पास सड़क किनारे बिहार के भागलपुर के निवासी वीरेंद्र पासवान नामक एक विक्रेता को गोली मार दी. इसके बाद उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई में आतंकवादियों ने मोहम्मद शफी लोन की भी गोली मारकर हत्या कर दी.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट