Anand Mahindra Padma Awards: क्यों आनंद महिंद्रा ने कहा- मैं पद्म पुरस्कार के लायक नहीं

Padma Awards: उद्योगपति आनंद महिंद्रा को सोमवार को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान और काम के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लेकिन आनंद महिंद्रा मानते हैं कि वो इस पुरस्कार के योग्य नहीं हैं. प्रतिष्ठित पुरस्कार और उन्हें दिए गए खिताब पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के बॉस ने कहा कि वह खुद को इस पुरस्कार के लिए अयोग्य महसूस करते हैं. आनंद महिंद्रा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार से सम्मानित किया है.

बदलाव के लिए सरकार का धन्यवाद

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जहां लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुने जाने के तरीके में लंबे समय से बदलाव लाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया, वहीं उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में शामिल होने के योग्य नहीं हैं जिन्होंने समाज के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. महिंद्रा ने पद्म पुरस्कारों के लिए सरकार की सराहना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. इस सरकार ने पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को लेकर एक बहुत ही अहम बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि अब, मुख्य रूप से जमीनी स्तर पर समाज के सुधार में मौलिक योगदान देने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में उस श्रेणी में शामिल होने के योग्य महसूस नहीं कर रहा था.

This Govt has made a long-overdue, transformational shift in the texture of the Padma Awards recipients. Now, the focus is largely on individuals making seminal contributions to the improvement of society at grassroots levels. I truly felt undeserving to be amongst their ranks. https://t.co/jor34tqx1w
— anand mahindra (@anandmahindra) November 9, 2021

पर्यावरणविद  तुलसी गौड़ा की तारीफ

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट के साथ, अरबपति ने पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले तुलसी गौड़ा पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पोस्ट को रीट्वीट किया. पर्यावरणविद गौड़ा ने 30,000 से अधिक पौधे लगाए और वन विभाग की नर्सरी की देखभाल में तल्लीन हैं. 77 वर्षीय गौड़ा छह दशकों से अधिक समय से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में हैं

इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने उन्हें बधाई देने वालों का भी शुक्रिया अदा किया और उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार के लिए बधाई दी. कई प्रशंसक आनंद महिंद्रा की विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं.

Coal Scam: कोयला घोटाले मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विनय मिश्रा और उसके साथियों की 9 करोड़ की संपत्ति जब्त

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News