Andhra Pradesh Incident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक साथ 5 छात्र समेत शिक्षक के पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना बीते दिन की है जब छात्र अपने शिक्षक के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक, अच्छामपेट मंडल के मादीपाडू गांव के निकट स्थित वेद पाठशाला में पढ़ाई कर रहे 5 छात्र और एक शिक्षक कृष्णा नदी में नहाने के लिए गए थे. माना जा रहा है उन्हें तैरना नहीं आता था और नदी का बहाव काफी तेज होने के चलते वो डूब गए. जिसके बाद इलाके में चीख पुकार मच उठी. देखते ही देखते कृष्ण नदी में लोगों की भीड़ जुट गई और आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई.
सभी शवों को नदी से निकाला गया
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और विशेष तैराकों की टीम ने बचाव कार्य चलाया जिसमें घंटों की मशक्कत के बाद सभी 5 छात्रों और शिक्षक के शवों को नदी से निकाला गया. बताया जा रहा है कि मृतक छात्रों में 3 छात्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, 2 छात्र मध्य प्रदेश के थे जबकि एक शिक्षक नारसरावपेटा के रहने वाला था.
यह भी पढ़ें.
Gen Bipin Rawat Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस बिपिन रावत, नम आंखों से बेटियों ने किया माता-पिता का अंतिम संस्कार
About the Author
Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट