Andhra Pradesh: यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा में ट्रक ने मारी टक्कर, नहर में गिरने से कई लोग लापता

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले में हुए सड़क हादसे में एक ऑटो रिक्शा नहर में जा गिरा है. घटना में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे वो नहर में जा गिरा.

पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा संगम के निकट करीब 12 यात्रियों को लेकर बीरा पेरू नहर के उपर बना पुल पार कर रहा था कि अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और चीख-पुकार भी मचते दिखी.

एक लड़की की हालत गंभीर

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य को शुरू किया जिसमें 7 लोगों को नहर से बचा लिया गया. पुलिस के मुताबिक, नहर से निकाले गए 7 लोगों में से एक लड़की की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है.

5 लोग अब भी लापता

वहीं अभी भी करीब 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. नहर के पानी के बहाव में उनके बह जाने की आशंका पुलिस को है. वहीं, घटना में शामिल एक घायल एक व्यक्ति ने बताया कि, एक ही परिवार के 12 लोग आत्माकुरु से संगम जा रहे थे जो दुर्घटना के शिकार हो गए.

यह भी पढ़ें.

China On Bipin Rawat Death: CDS बिपिन रावत की मौत पर चीन की बेशर्मी, सरकारी अखबार में लिखा- हादसे के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार

जांबाज जनरल रावत का पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार, सुबह 11 बजे से दिल्ली के घर पर आखिरी दर्शन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News