Army Chopper Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थे. इस हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें सेना के बड़े अफसर भी सवार थे. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण. भारतीय वायुसेना ने भी इस घटना पर ट्वीट कर पुष्टि की है कि जनरल रावत इस हेलीकॉप्टर में सवार थे. इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स सूत्रों ने बताया कि जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

An IAF Mi-17V5 helicopter, with CDS Gen Bipin Rawat on board, met with an accident today near Coonoor, Tamil Nadu.
An Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident. pic.twitter.com/cnKn7RNFeR
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021

एबीपी न्यूज के मुताबिक, उन लोगों की लिस्ट सामने आई है, जो सेना के इस हेलीकॉप्टर में सवार थे. इनमें सीडीएस बिपिन रावत और उनके परिवार के कुछ लोगों के अलावा उनके कर्मचारी भी थे. जनरल रावत के अलावा हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे. एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है. अधिकतर सेना के अधिकारी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट