Arvind Kejriwal Attacks Charanjit Channi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया. उन्होंने सीएम चन्नी के बयान को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं, कोई बात नहीं है. जनता को पसंद हैं. कपड़े छोड़िए और बताइए कि वादे कब पूरे करेंगे.

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ”1. हर बेरोज़गार को रोज़गार कब दोगे. 2. किसानों के क़र्ज़े कब माफ़ करोगे. 3. बेअदबी के दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजते. 4. दागी मंत्रियों, MLA और अफ़सरों पर ऐक्शन कब लोगे.”

चन्नी साहिब, आपको मेरे कपड़े पसंद नहीं। कोई बात नहीं। जनता को पसंद हैं

कपड़े छोड़ो। ये वादे कब पूरे करोगे?

1. हर बेरोज़गार को रोज़गार कब दोगे

2. किसानों के क़र्ज़े कब माफ़ करोगे

3. बेअदबी के दोषियों को जेल क्यों नहीं भेजते

4. दागी मंत्रियों, MLA और अफ़सरों पर ऐक्शन कब लोगे https://t.co/EKw2rd8qdB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2021

दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम ‘शिखर सम्मेलन' में आम आदमी पार्टी के आरोपों ‘कांग्रेस ने पंजाब को तमाशा बना दिया है’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

उन्होंने कहा था, ”आपके पास पांच हजार रुपये हैं, आप उनको भी दे दो. कपड़े तो सिलवा लें. क्या उनके पास सूट बूट नहीं है. ढाई लाख रुपये उनका (सीएम केजरीवाल) वेतन है. क्या अच्छे कपड़े नहीं सिलवा सकते हैं.”

सीएम चन्नी ने आगे कहा था, ”फटे हुए कपड़े और घिसे हुए जूते पहनकर ड्रामा करने की क्या जरूरत है? पब्लिक वेबकूफ बनाने की क्या जरूरत है. दिखाना चाहते हैं कि मैं बहुत अच्छा हूं. सबसे ज्यादा दिल्ली के सीएम का वेतन है. क्या कह रहे हैं ये लोग? किस दिशा में ये लोग जा रहे हैं. क्या झूठ बोलकर जीतना पड़ेगा?”

बता दें कि पंजाब में आप मुख्य विपक्षी पार्टी है. सत्तारूढ़ कांग्रेस का अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में आप, अकाली दल और बीजेपी से मुकाबला है.

लखीमपुर हिंसाः सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया