Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं. लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार को हुए ब्लास्ट पर केजरीवाल ने दुख जताते हुए उसे चुनाव से जोड़ा है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना में जो घटना हुई है, वह दु:खद है. चुनाव से पहले ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं. केजरीवाल ने कहा, साजिश के तहत पंजाब का माहौल खराब करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, अभी कुछ दिन पहले बेअदबी की घटना हुई थी और उसके कुछ दिन बाद ही ब्लास्ट हो गया. जनता को लग रहा है कि चुनाव के ठीक पहले इस तरह की घटनाएं साजिश के तहत पंजाब का माहौल खराब करने के लिए अंजाम दी जा रही हैं.

’पंजाब में कमजोर सरकार'

अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पंजाब में बेहद कमजोर सरकार है जो आपस में ही लड़ रहे हैं. पंजाब में शांति कायम रखने के लिए और दोषियों को पकड़ कर सख़्त सजा देने के लिए पंजाब में सख़्त और ईमानदार सरकार चाहिए. उन्होंने कहा, ये लोग आपस में ही लड़ रहे हैं और इनके पास पंजाब को संभालने के लिए समय ही नहीं है. जब तक मजबूत और प्रतिबद्ध सरकार नहीं होगी तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे.

केजरीवाल ने आगे कहा, इसके पीछे कुछ लोग हैं, जो माहौल खराब करना चाहते हैं. 2012 में ऐसी ही बेअदबी की घटना सामने आई थी. आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बेअदबी के मास्टरमाइंड को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी.'

’मजीठिया पर केस दर्ज करके हो रहे खुश'

केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, इस सरकार ने बोला था कि एक महीने में ड्रग्स को खत्म कर देंगे. लेकिन उन्होंने ड्रग्स मामले में केवल अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मजीठिया पर केस दर्ज किया. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी नाच ऐसे नाच रहे हैं, जैसे कितना बड़ा काम कर दिया हो. चुनाव से पहले यह राजनीतिक स्टंट है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट