Aryan Khan Granted Bail: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के घर ‘मन्नत'(Mannat) में जश्न का माहौल है. ये मौका 26 दिन बाद आया है. क्रूज ड्रग्स केस(Cruise Drugs Case) में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान(Aryan Khan) को गुरुवार को जमानत मिल गई. आर्यन के साथ इस मामले में आरोपी उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट(Arbaz Merchant) और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिली है. आर्यन समेत तीनों आरोपियों की जमानत के बाद उनका परिवार बेहद खुश है. अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने कहा कि वे इस पल का 34,560 मिनट से इंतजार कर रहे थे.

असलम मर्चेंट ने कहा कि हम इस पल का 34,560 मिनट से इंतजार कर रहे थे. मेरी पत्नी दिन नहीं मिनट गिन रही थी. उन्होंने आगे कहा कि न्याय जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए. अगर आपको ऐसे मामलों में इन लोगों को ठीक करना है, तो यह जेल में नहीं बल्कि पुनर्वसन केंद्र में होना चाहिए. मेरे बेटे का वजन 7 किलो कम हो गया है, जबकि आर्यन (खान) बिस्किट पर जीवित था.

#WATCH | We’ve been waiting for this moment for 34,560 minutes. My wife was counting minutes not days. These children have been traumatized: Aslam Merchant, father of Arbaaz Merchant who got bail in drugs-on-cruise case by Bombay HC pic.twitter.com/1mfehaXCsZ
— ANI (@ANI) October 28, 2021

कब जेल से बाहर आएंगे आर्यन

आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दी है. आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत के फैसले के बाद कहा कि कल विस्तृत ऑर्डर की कॉपी मिलेगी. हमें उम्मीद है कि सभी आरोपी कल या शनिवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे. आर्यन मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

नियम के तहत किसी को भी जमानत मिलने पर शाम 5 बजे के पहले ऑर्थर रोड जेल के बाहर लगे बॉक्स में जमानत पत्र डालना ज़रूरी होता है. अगर आर्यन की टीम, स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से आज ही रिलीज ऑर्डर हासिल कर लेती है और जमानत पेटी में डाल देती है तो कल सुबह 6 बजे जमानत पेटी खोली जाएगी और उसके कुछ घंटों के बाद आर्यन की रिहाई मुमकिन है.

ये भी पढ़ें- Aryan Khan Bail: आर्यन खान को जमानत मिली लेकिन आज भी जेल में ही कटेगी रात, जानें क्यों?

Aryan Khan Bail: 26 दिन तक जेल में रहे आर्यन खान, जानें- कब और कैसे शुरू हुआ Cruise Drugs Case

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट