Aryan Khan Bail: ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज फैसला नहीं हो सका. बॉम्बे हाई कोर्ट में कल भी सुनवाई जारी रहेगी. आर्यन खान को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में अब तक 20 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. इनमें से दो को निचली अदालत से मंगलवार को जमानत मिल गई थी. आर्यन खान इस समय ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं.

आर्यन की जमानत पर मंगलवार को भी हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उनकी तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि आर्यन खान से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था. प्रदीप गाबा ने गेस्ट के तौर पर आर्यन को क्रूज पर बुलाया था. साथ ही उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ जबरन वसूली के प्रयास के आरोप से खुद को अलग कर लिया.

दरअसल, इस केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सैल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर अवैध वसूली के लिए प्रयास करने के आरोप लगाए हैं. वानखेड़े के नेतृत्व में ही दो अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने क्रूज पर छापेमारी की थी. वसूली के आरोपों की जांच के लिए एनसीबी ने टीम गठित की है.

Drugs Case: नवाब मलिक के दावों पर बोलीं समीर वानखेड़े की पत्नी- निकाहनामा गलत नहीं, लोग चाहते हैं वह पद से हट जाएं

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट