Aryan Khan Bail: आर्यन खान की बेल के लिए मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में क्या दलीलें दीं, जानें बड़ी बातें

Aryan Khan Bail: क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान को आज भी ज़मानत नहीं मिली. कोर्ट के कामकाज का वक्त खत्म होने के चलते अब बुधवार को दोपहर ढाई बजे से एक बार फिर सुनवाई होगी. आज कोर्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की ओर से पूर्व अटॉर्वी जनरल मुकुल रोहतगी ने पैरवी की. उन्होंने कोर्ट में कहा कि, ”मैं हर बात से इनकार करता हूं. मैं किसी अधिकारी या किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं.”

मुकुल रोहतगी ने अदालत में आर्यन खान की ओर से दलीलें रखते हुए कहा कि इस मामले ने अपने माता-पिता के कारण जनता और मीडिया की निगाहों को आकर्षित किया है. राजनीतिक हस्तियों और एनसीबी के बीच बेतुका विवाद मुझ पर हावी नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि नहीं तो ये तो आए दिन का मामला है, लेकिन मीडिया की चकाचौंध की वजह से.

रोहतगी ने कहा कि वह एनसीबी के जवाब में सभी आरोपों से इनकार करते हैं. उन्होंने कहा, ”मैं हर बात से इनकार करता हूं. मैं किसी अधिकारी या किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं.” उन्होंने कहा, "मैं सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करता हूं कि यह मामला जमानत के लिए है."

कोर्ट में इस बात पर हुआ विरोध

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक वकील सुभाष झा ने जमानत पर आपत्ति जताने के लिए हस्तक्षेप किया. उन्होंने जमानत आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि इस बात से कोई इंकार नहीं है कि लोग जेल में बंद हैं. मैं एक लोक सेवक के लिए पेश हुआ हूं.

इसके जवाब में मुकुल रोहतगी ने कहा, "मैं हस्तक्षेप का विरोध करता हूं"

मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस सांब्रे ने कहा कि मिस्टर झा, आप रोज मेरे कोर्ट में हाजिर होते हैं. मैं अपना बोर्ड पूरा किए बिना नहीं उठता. जो कोई भी कोर्ट में आता है उसकी सुनवाई होती है. जस्टिस साम्ब्रे ने कहा कि जिनके पास कोई अन्य जरूरी मामला है, वे उनका उल्लेख कर सकते हैं. जज ने कहा कि वह बार की चिंताओं के प्रति संवेदनशील होकर शाम 7 बजे तक बैठते हैं.

Nawab Malik Allegations: मुंबई NCB के जोनल डारेक्टर समीर वानखेड़े ने अपने पिता और अपना कास्ट सर्टीफिकेट जारी किया

Congress Meeting: सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत, कहा- हमें BJP-RSS के झूठ का पर्दाफाश करना चाहिए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News