Aryan Khan Bail: 25 दिन तक जेल में रहे आर्यन खान, जानें- कब और कैसे शुरू हुआ Cruise Drugs Case

Aryan Khan Granted Bail After 25 Days: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान(Aryan Khan) के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है. बॉम्बे हाई कोर्ट(Bombay High Court) ने गुरुवार को उन्हें क्रूज ड्रग्स केस(Cruise Drugs Case) में जमानत दे दी है. आर्यन मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं. आर्यन 25 दिनों के बाद जेल से बाहर निकलेंगे. उन्हें 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. आर्यन गिरफ्तारी के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं. उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने क्रूज शिप पर छापे के बाद पकड़ा गया था. आर्यन के अलावा कई अन्य लोगों को ड्रग्स का सेवन करने और साजिश से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था.

3 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद से ही आर्यन जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे थे. उनकी जमानत याचिका भी खारिज हुई थी. उनके वकीलों ने राहत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट ने 26 अक्टूबर को आर्यन की याचिका पर सुनवाई शुरू की. 13 नवंबर, 1997 को जन्मे आर्यन खान शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं. उनके पास फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स और टीवी प्रोडक्शन में बैचलर की डिग्री है.

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस- कैसे शुरू हुआ ये मामला

आर्यन 2 अक्टूबर को क्रूज शिप पर एक पार्टी अटैंड करने के लिए मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर से निकले. सूचना के आधार पर मुंबई की एनसीबी टीम समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शिप पर सवार हुई. एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात को ही शिप में छापा मारा. बताया गया कि एनसीबी ने इस दौरान कई प्रकार की ड्रग्स को बरामद किया. इस दौरान 7-8 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसमें आर्यन खान भी शामिल थे. आर्यन को 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया गया. उनके अलावा मुनमुन धमेचा और आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया जाता है. अरेस्ट मेमो के मुताबिक, आर्यन को ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

आर्यन खान पर क्या आरोप लगे

आर्यन खान पर NDPS एक्ट की 4 धाराओं के तहत आरोप लगे. इसमें सेक्सन 8(सी), सेक्शन 20(बी), सेक्शन 27 और 35 शामिल है. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से सबकी नजर मुंबई कोर्ट पर रही. आर्यन की जमानत के लिए वकील सतीश मानशिंदे, अमित देसाई और मुकुल रोहतगी जैसे वकीलों ने कोर्ट में लड़ाई लड़ी.

जमानत के लिए ये दलीलें दी गई

- आर्यन के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी

- कथित व्हाट्सएप चैट का इस मामले से कोई संबंध नहीं है

- आर्यन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News