Aryan Khan Bail Hearing Live: आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू, क्या आज मिलेगा बेल?

<p style="text-align: justify;"><strong>Aryan Khan Bail Hearing Live:</strong> क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के जमानत मामले को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष की ओर से दलीलें रखी जा रही है. आर्यन खान के वकील जहां जमानत की बात कर रहे हैं तो वहीं एनसीबी के वकील जमानत याचिका का विरोध कर रहे हैं. दोनों पक्षों की ओर से एक के बाद एक तर्क पेश किए जा रहे हैं. बता दें कि&nbsp;अगर कोर्ट आज उन्हें जमानत दे देती है तो वह जेल से रिहा हो जाएंगे वहीं अगर उनकी जमानत याचिका खारिज हो जाती है तो अगले कई दिनों तक उन्हें जेल में रहना पड़ सकता है.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले बुधवार को आर्यन खान के मामले को लेकर करीब 3 घंटे तक कोर्ट में सुनवाई चली. इस दौरान बचाव पक्ष ने आर्यन खान को जमानत दिलवाने के लिए कई तरह के तर्क रखे. वहीं NCB की ओर से आर्यन खान की जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News