Aryan Khan Drug Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक विशेष जांच टीम (SIT) शनिवार को मुंबई पहुंची. एक दिन पहले ही एनसीबी ने छह मामलों की जांच को एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा विवादास्पद क्रूज ड्रग्स केस भी शामिल है. एनसीबी के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंह इन 6 हाई प्रोफाइल और चर्चित मामलों की जांच कर रहे हैं. संजय सिंह एनसीबी के साथ डीडीजी ऑपरेशन हैं. जांच के लिए मुंबई पहुंचे एनसीबी के डीडीजी संजय कुमार सिंह ने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है. न्याय और निष्पक्ष जांच की जो भी मांग होगी हम वो करेंगे."

We’ve started the investigation, we will do whatever a fair and impartial investigation demands: Narcotics Control Bureau’s (NCB) DDG Sanjay Kumar Singh in Mumbai

He is heading the Spl NCB team from Delhi that is now probing 6 cases of NCB Mumbai, including the Aryan Khan case pic.twitter.com/vICr9Bc2JC
— ANI (@ANI) November 6, 2021

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से उड़ान से पहुंची टीम बाद में दक्षिण मुंबई में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए रवाना हुई. एनसीबी के डीडीजी संजय कुमार सिंह, "हमने कुछ मामलों को अपने हाथ में ले लिया है और हम इसकी जांच शुरू करेंगे." यह पूछे जाने पर कि क्या मामलों की फिर से जांच की जाएगी, सिंह ने कहा, "पहले मैं मामले के रिकॉर्ड और जांच में अब तक की प्रगति पर गौर करूंगा, फिर हम आगे का फैसला करेंगे." उन्होंने कहा, "अभी उन मामलों में केवल आगे की जांच की जाएगी." एनसीबी ने शुक्रवार को कहा था कि टीम विभिन्न जुड़ावों का पता लगाने के लिए उन छह मामलों की गहन जांच करेगी, जिनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव हैं.

इन मामलों का जांच अधिकारी नहीं था- वानखेड़े

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि वह इन मामलों के जांच अधिकारी नहीं थे. वानखेड़े ने कहा कि वह एक जोनल निदेशक के रूप में एक पर्यवेक्षण अधिकारी थे और उनकी भूमिका वही रहेगी. इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने कहा कि जांच में सब पर्दाफाश होगा. महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री ने मलिक ने ट्वीट किया, "मैंने आर्यन खान के अपहरण और फिरौती की मांग के लिए समीर दाऊद वानखेड़े के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग की थी. अब दो एसआईटी (राज्य और केंद्र) का गठन किया गया है. देखते हैं कि कौन मामले की तह तक जाता है और वानखेड़े की निजी सेना का पर्दाफाश करता है."

एनसीबी ने पिछले महीने क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान और कम से कम 19 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में एक स्वतंत्र गवाह ने जांच में शामिल लोगों पर जबरन वसूली के प्रयास के आरोप लगाए, जिसके बाद वानखेड़े को विभागीय सतर्कता जांच का सामना करना पड़ रहा है. आर्यन खान 30 अक्टूबर को जमानत पर रिहा हुए थे. वानखेड़े ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है.

<a title="Delhi Petrol Diesel Price: क्या दिल्ली में घटेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें केजरीवाल सरकार ने क्या कहा है" href="https://www.abplive.com/news/india/manish-sisodia-on-petrol-diesel-price-reduction-in-delhi-1993337" target="">Delhi Petrol Diesel Price: क्या दिल्ली में घटेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें केजरीवाल सरकार ने क्या कहा है

<a title="Punjab News: सिद्धू ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, APS देओल पलटवार करते हुए बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैला रहे झूठ" href="https://www.abplive.com/news/india/after-navjot-sidhu-ultimatum-to-congress-aps-deol-attack-said-spreading-lies-for-political-benefit-1993296" target="">Punjab News: सिद्धू ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, APS देओल पलटवार करते हुए बोले- राजनीतिक लाभ के लिए फैला रहे झूठ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया