Aryan Khan Drugs Case: अदालत ने आर्यन खान की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, जानें अब कब तक जेल में रहना होगा

<p><strong>Aryan Khan Drugs Case: </strong>क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की एक अदालत ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट समेत आठ लोगों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. आर्यन इस समय ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. उन्हें आठ अक्टूबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद अब 30 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है.</p> <p>बता दें कि एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी ने तीन अक्टूबर को आर्यन समेत कई लोगों को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद आर्यन ने निचली अदालत में जमानत की अर्जी लगाई. बुधवार को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया. अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. उनकी याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी. अगर हाई कोर्ट से जमानत मिलती है तो आर्यन जेल से रिहा हो सकते हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News