Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान मामले में मुख्य गवाह केपी गोसावी के बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इसकी एसआईटी जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि इस मामले की जांच एसआईटी के जरिए कराई जाए. बड़े पैमाने पर उगाही की जा रही थी. जांच होगी तो कई बड़े खुलासे होंगे.

नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी के गवाह ने जिस प्रकार के बयान दिए हैं, वे गंभीर हैं. समीर वानखड़े जब से इस विभाग में आए, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को टारगेट किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बदानाम करने की साजिश थी. करोड़ों रुपए की वसूली करने का काम हो रहा था.

नवाब मलिक ने कहा कि दो केस चल रहे हैं लेकिन पूरे साल में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. लोगों को बुलाया जाता है और उनसे पैसे लिए जाते हैं. फर्ज़ी केस बनाए जाते हैं. अगर जांच होगी तो और खुलासे होंगे. हम मुख्यमंत्री से एसआईटी की जांच की मांग करते हैं.

आपको बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स मामले में आज एक बड़ा ट्विस्ट तब आया जब इस मामले के प्राइम विटनेस के पी गोसावी के बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया. बॉडीगार्ड प्रभाकर सईल में नोटरीकृत हलफनामे में बताया कि NCB के दफ्तर में पंचनामा पेपर बताकर खाली कागज में जबरन हस्ताक्षर कराए गए. जबकि उसे क्रूज़ ड्रग्स मामले में हुई गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. प्रभाकर क्रूज़ ड्रग्स रेड मामले में के पी गोसावी के अलावा एक और विटनेस हैं.

प्रभाकर सईल ने किया ये दावा

प्रभाकर ने बताया कि वह किरण गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड के रूप में काम करते हैं. क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर का कहना है कि इस घटना के बाद से जब से किरण गोसावी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, तब से उनकी जान को खतरा है.

प्रभाकर ने अपने हलफनामे में सैम डिसूजा नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है. प्रभाकर के मुताबिक सैम डिसूजा से उनकी मुलाकात एनसीबी दफ्तर के बाहर ही हुई थी. उस वक्त वह केपी गोसावी से मिलने पहुंचे थे. दोनों एनसीबी दफ्तर से लोअर परेल के पास बिग बाजार के पास अपनी अपनी कार में पहुंचे. एफिडेविट में दावा किया गया है कि गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में फिक्स करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही है.

इसके बाद एक नीले कलर की मर्सिडीज कार लोअर परेल पहुंचती है जिसमें शाहरुख खान की सेक्रेटरी पूजा ददलानी है. कार में केपी गोसावी और सैम पूजा ददलानी के साथ मीटिंग करते हैं.

15 मिनट बाद हम वहां से मंत्रालय की तरफ निकल जाते हैं. किसके पी गोसावी किसी से फोन पर बात करते हैं और फिर वहां से वाशी की तरफ निकल जाते हैं वाशी पहुंचने के बाद गोसावी ने मुझे कहा कि आप इनोवा कार लेकर ताड़देव चले जाइए वहां पर 50 लाख रुपये कैश किसी व्यक्ति से लीजिए मैंने पैसे लिए और वाशी पहुंचकर बैग किरण गोसावी को दे दिया.

J&K Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में क्रॉस फायरिंग में युवक की मौत, पुंछ में 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Cruise Drugs Case: आर्यन खान मामले में प्राइम विटनेस का बड़ा खुलासा- NCB ने खाली कागज पर जबरन कराए हस्ताक्षर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया