Aryan Khan Drugs Case:  क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे एंटी ड्रग्स एजेंसी (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत के लिए आज बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार सरकार से कहा कि वानखेड़े के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाएं. साथ ही गिरफ्तारी के 3 दिन पहले नोटिस दी जाए.

समीर वाखेड़े राज्य सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी जांच के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि जब जांच जारी है तो समानांतर जांच की क्या जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच CBI अथवा दूसरी केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाए. समीर वानखेड़े की याचिका का राज्य सरकार ने विरोध किया.

उन्होंने कहा कि वानखेड़े के खिलाफ फिलहाल चार कंप्लेंट मिली है और मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की तहकीकात कर रहे हैं. राज्य सरकार के वकील ने कहा कि जांच बेहद ही प्राथमिक स्थिति में है फिलहाल मुंबई पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की है.

बता दें कि क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर सैल ने पिछले दिनों दावा किया था कि क्रूज़ जहाज छापेमारी मामले में आरोपी आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े सहित एजेंसी के कुछ अधिकारियों ने 25 करोड़ रुपये मांगे थे. इसी आरोप के बाद एनसीबी ने विजिलेंस टीम गठित की गई है. एजेंसी ने सैल को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. विजिलेंस टीम ने समीर वानखेड़े से बुधवार को चार घंटे तक पूछताछ की थी.

इसी मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने भी टीम गठित की है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस, स्वतंत्र चश्मदीद प्रभाकर सैल, वकील सुधा द्विवेदी और कनिष्क जैन तथा नितिन देशमुख द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच कर रही है. इन सभी शिकायतों की एक साथ जांच की जा रही है.

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान केस में हैकर का दावा- मुझे पूजा डडलानी समेत कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड निकालने के लिए संपर्क किया गया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया